-
Neha Dhupia – Angad Bedi: मिस इंडिया रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से शादी रचाई है। 12 मई 2018 को दोनों ने शादी की थी। शादी से पहले काफी लंबे समय तक अंगद औऱ नेहा रिलेशनशिप में रहे थे। नेहा ने खुद बताया था कि शादी के वक्त वह तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं।
-
नेहा के पति अंगद ने एक बार वह वाकया शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने नेहा के पैरेंट्स को शादी से पहले ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबर दी तो कैसा माहौल था।
-
अंगद ने बताया था कि नेहा नहीं चाहती थीं कि उनके पैरेंट्स को ये पता लगे। उन्होंने अंगद से सिर्फ ये कहा था कि तुम जाकर मेरे पापा मम्मी से शादी की बात कर लो।
-
हालांकि अंगद को लगा कि उनके होने वाले सास-ससुर को सच्चाई का पता रहना चाहिए। इस कारण उन्होंने बता दिया कि नेहा शादी से पहले ही तीन महीने की प्रेग्नेंट हैं।
-
शादी से पहले नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर सुन उनके पैरेंट्स को तेज शॉक लगा था। अंगद ने बताया था कि तनाव के कारण नेहा की मां के नाक से खून बहने लगा था।
-
अंगद ने बताया था कि नेहा के पैरेंट्स स्ट्रेस मे तो आ गए थे लेकिन उन्होंने भी बात को समझा और शादी के लिए तैयार हो गए।
-
आज अंगद और नेहा एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट हैं। बेटी का नाम दोनों ने मेहर रखा है।
-
(सभी तस्वीरें: Neha Dhupia Instagram)